सुकन्या समृद्धि योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” अभियान के एक भाग के रूप में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकार समर्थित बचत योजना है। यह योजना जनवरी 2015 में बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देने और माता-पिता को अपनी बालिकाओं की शिक्षा और शादी के खर्चों में मदद करने के लिए शुरू की गई थी।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या हे?
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए बनाई गई है| यह योजना बालिकाओं को भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है|
यह योजना में बालिका का सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलना पड़ता है| यह खाते में हर साल निश्चित की गई रकम जमा करनी होती है| उसमें सरकार निश्चित किये गए ब्याज दर के अनुसार प्रत्येक वर्ष के अंत में ब्याज राशि जमा करती हैं| जो आप बालिका की 18 या 21 उम्र के बाद निकाल सकते है|
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए योग्यता|
- बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इस योजना में खाता खोलने के लिए बालिका का भारतीय नागरिक होना जरुरी हैं।
- एक बालिका के लिए केवल एक खाता खोला जा सकता है| एक परिवार में दो बालिकाओं के लिए अधिकतम दो खाते खोले जा सकते हैं|
- जुड़वां लड़कियों के मामले में तीसरा SSY खाता खोला जा सकता है।
- खाता खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है और एक साल में 1.5 लाख रुपये तक की किसी भी राशि से खाता खोला जा सकता है।
खाता कैसे खोलें?
- सबसे पहले, अपने नजदीकी बैंक या डाकघर पे जाएं|
- सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने का फॉर्म भरें। यह फॉर्म वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- खाता खोलने के फॉर्म के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र जमा करें। इनमें बालिका का पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और बालिका का जन्म प्रमाण पत्र शामिल है।
माता-पिता / गार्डियन का पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, इलेक्शन कार्ड। - उसके बाद पहली जमा राशि का भुगतान करें जो रु. 250 और रु. 1.5 लाख के बीच कर सकते हैं।
- बैंक द्वारा फॉर्म और भुगतान राशि की जांच की जाएगी और सभी की माहिती सही होगी तो खाता शरू हो जायेगा और पासबुक जारी की जाएगी|
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें
यह योजना (SSY) का वर्तमान ब्याज दर 8% प्रति वर्ष है। ब्याज दर सरकार द्वारा निर्धारित कीया जाता है।
वर्ष | दर |
---|---|
29 दिसंबर 2023 – वर्तमान | 8.2% प्रति वर्ष |
1 अप्रैल 2023 – 29 दिसंबर 2023 | 8% प्रति वर्ष |
1 अप्रैल 2020- 31 मार्च 2023 | 7.6% प्रति वर्ष |
1 जनवरी 2019 – 31 मार्च 2019 | 8.5% प्रति वर्ष |
1 अक्टूबर 2018 – 31 दिसंबर 2018 | 8.5% प्रति वर्ष |
1 जुलाई 2018 – 30 सितंबर 2018 | 8.1% प्रति वर्ष |
1 अप्रैल 2018 – 30 जून 2018 | 8.1% प्रति वर्ष |
1 जनवरी 2018 – 31 मार्च 2018 | 8.1% प्रति वर्ष |
1 जुलाई 2017 – 31 दिसंबर 2017 | 8.3% प्रति वर्ष |
1 अक्टूबर 2016 – 31 दिसंबर 2016 | 8.5% प्रति वर्ष |
1 जुलाई 2016 – 30 सितंबर 2016 | 8.6% प्रति वर्ष |
1 अप्रैल 2016 – 30 जून 2016 | 8.6% प्रति वर्ष |
1 अप्रैल 2015 – 31 मार्च 2016 | 9.2% प्रति वर्ष |
3 दिसंबर 2014 – 31 मार्च 2015 | 9.1% प्रति वर्ष |
योजना की विशेषताएँ और लाभ|
1. उच्च ब्याज दरें :
यह योजना बचत योजनाओं में सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करती है| जो वर्तमान में 8% प्रति वर्ष है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में, सरकार उस वर्ष के लिए लागू ब्याज दर की घोषणा करती है । प्रत्येक वर्ष के अंत में, आपके निवेश पर वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज आप के खाते में जमा होता है। ब्याज दर सरकार द्वारा समय-समय पर बदल जाता है।
2. कर लाभ :
योजना के लिए किया गया योगदान आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक कर कटौती के लिए पात्र है। अर्जित ब्याज और परिपक्वता रकम भी कर से मुक्त है।
3. लंबे समय का निवेश :
यह योजना 21 साल की अवधि के साथ आती है| जो इसे लंबी समय के निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। यह योजना माता-पिता या गार्डियनकों को अपनी बेटी के भविष्य के खर्चों के लिए पर्याप्त धनराशि जमा करने में मदद करता है।
4. खाता खोलना आसान :
यह योजना देश भर में किसी भी डाकघर या बैंक शाखा में खोली जा सकती है। खाता 250 रुपये की न्यूनतम जमा राशि के साथ खोला जा सकता है।
5. आसान खाता स्थानांतरित :
खाते को एक डाकघर या बैंक शाखा से दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है|
6. जमा करने का तरीका :
खाते में राशि जमा ऑनलाइन हस्तांतरण, डिमांड ड्राफ्ट, चेक या रोकड़ के रूप में किया जा सकता है।
निकासी(विथड्रावल) के नियम|
- आंशिक निकासी की अनुमति केवल तभी दी जाती है जब बालिका 18 वर्ष की आयु तक पहुंचती है और उसने 10वीं कक्षा पूरी कर ली है| जब उसे उच्च शिक्षा के खर्चों के लिए धन की आवश्यकता होती है। अधिकतम निकासी की अनुमति पिछले वर्ष के अंत में शेष राशि का 50% है।
- निकासी के लिए आवेदन करते समय विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रवेश के साथ-साथ शुल्क रसीद जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।
- खाता मैच्योरिटी से पहले बालिका के विवाह के मामले में खाते को समय से पहले बंद करने के लिए खाताधारक को शादी का विवाह प्रमाण पत्र और बालिका की उम्र का प्रमाण जमा करना होगा।
- यदि बालिका की मृत्यु हो जाती है, तो खाते में उपलब्ध शेष राशि को गार्डियन द्वारा वापस लिया जा सकता है। हालांकि, मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना से निकासी के लिए, खाता धारक की जन्म प्रमाण पत्र, खाते का नंबर, बच्चे की उम्र, खाते धारक का आधार कार्ड आदि की जानकारी देनी होगी।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में कैसे ट्रांसफर करें?
- उस पोस्ट ऑफिस पर जाएं जहां लाभार्थी का खाता है|
- अपने हस्तांतरण के इरादे के बारे में PO(Probationary Officers) कार्यकारी को सूचित करें और भरा हुआ खाता स्थानांतरण फ़ॉर्म जमा करें|
- ट्रांसफर फॉर्म के साथ पासबुक और केवाईसी दस्तावेज जमा करें|
- लाभार्थी के अनुरोध पर PO(Probationary Officers) कार्यकारी खाते को बंद कर देगा|
- उस बैंक शाखा में जाएँ जहाँ लाभार्थी अपने खाते को स्थानांतरित करना चाहता है|
- स्व-सत्यापित केवाईसी दस्तावेजों सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें|
- स्थानांतरण अनुरोध पूरा होने के बाद नई पासबुक प्रदान की जाएगी|
सुकन्या समृद्धि योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जो भारत में बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देती है। यह वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, बालिकाओं को सशक्त बनाता है, शिक्षा को बढ़ावा देता है, सामाजिक मानसिकता को बदलता है और कर लाभ प्रदान करता है।