Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana :- उत्तर प्रदेश सरकार ने हरित राज्य बनने की कई कोशिशें की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक नई मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वृक्ष लगाने वाले लोगों को 50,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिससे लाभार्थी आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और अधिक लोगों को पौधे लगाने की प्रेरणा मिलेगी। योजना का लाभ कैसे मिलेगा, कौन पात्र होगा,लाभ क्या होंगे, इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको अंत तक यह लेख पढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना क्या है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana की शुरुआत की है। मनरेगा योजना का लाभार्थी अपनी निजी जमीन पर वृक्षारोपण करने पर सरकार उसे धन देगी। लाभार्थी को इस योजना के तहत अपनी निजी जमीन पर कम से कम 200 पौधे लगाने होंगे। अगर लाभार्थी अपनी निजी जमीन पर 200 वृक्षों का पौधारोपण करता है, तो उसे तीन(3) वर्ष में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे धनराशि भेजी जाएगी। इस योजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी। यह योजना के अंतर्गत छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।
देश | इंडिया(भारत) |
योजना | मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 – CM Krishak Vriksh Dhan Yojana |
मंत्रालय | वन विभाग उद्यान विभाग |
द्वारा घोषित किया गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
फ़ायदे | रु. 50,000/- |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Comming Soon… |
Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana उद्देश्य
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का उद्देश्य राज्य को हरित करने के लिए पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने में आर्थिक मदद करना है। इसके माध्यम से लोगों को अपनी जमीन पर अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण करने पर रुपये मिलेंगे। राज्य के किसानों की आय को बढ़ाकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके लिए सरकार हर साल पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान के तहत अधिक लोगों को वृक्षारोपण का महत्व बताती है। ताकि लोग पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दे सकें।
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के पौधों की सूची
- नींबू
- कटहल
- बांस
- नीम
- अमरुद
- आंवला
- चीकू
- शीशम
- यूकेलिप्स
- सागोन
- कदम
- बबूल
- आम
पीएम किसान सम्मान निधि योजना – Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana मुख्य बिंदु
- लाभार्थी को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत तीन वर्ष में 300 पौधे लगाने होंगे।
- पौधों में 2 से 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए।
- मनरेगा में पौधों की लागत वन विभाग की दरों के अनुसार निर्धारित होगी।
- योजना के तहत वन विभाग और उद्यान विभाग की पौधशाला से पौधे प्राप्त किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 लाभ
- योजना के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले छायादार, औषधी, फलदार और बहुवर्षीय वृक्षों का वृक्षारोपण किया जाएगा। जो आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।
- Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan योजना के अंतर्गत किसानों और नागरिको मनरेगा के तहत पौधों का रखरखाव करने के लिए किसानों और राज्य के अन्य लोगों को तीन(3) वर्ष तक धन देगा।
- मात्र 200 पौधों का रोपण और संरक्षण करने पर लाभार्थी को 50,000 रुपये का लाभ मिलेगा।
- राज्य सरकार की सहायता धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी।
- कृषक वृक्ष धन योजना के पात्र लाभार्थी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- मनरेगा के तहत काम करने वाले व्यक्ति के पास जॉब कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदक के नाम पर जमीन होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2023 के तहत आवेदक को कम से कम 200 पौधे अपनी जमीन पर लगाना होगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि बैंक खाते में जमा की जाएगी, इसलिए आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीनी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मनरेगा जॉब कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana Registration (मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना आवेदन प्रक्रिया)
- आपको सबसे पहले अपने अधिकारी ऑफिस जाना चाहिए।
- Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का आवेदन फॉर्म ऑफिस से लेना होगा।
- अब, आपको फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- तब आपको फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म को वही पर जमा करना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- आपके दस्तावेजों की जांच फॉर्म जमा करने के बाद की जाएगी। सही पाए जाने पर इस योजना का लाभ आपको मिलेगा।
- इस तरह आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
1. मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना के अंतर्गत कितने वृक्ष लगाने पर लाभ मिलेगा?
Ans. Up Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के अंतर्ग 200 और अधिक पौधे लगाने पर लाभ मिलेगा।
2. Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी?
Ans. मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की जाती है।