भारत सरकार ने मनरेगा योजना को बेरोजगार को रोजगार दे ने के लिए योजना के रूप में विकसित किया है। 7 सितंबर 2005 को विधानसभा ने इस योजना को मंजूरी मिली। मनरेगा योजना 2 फरवरी 2006 को 200 जिलों में शुरू हुआ। नरेगा, या राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, मनरेगा योजना का मूल नाम था। हालाँकि, 2 अक्टूबर 2009 को इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कर दिया गया।आज इस लेख के माध्यम से आपको मनरेगा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसमें क्या शामिल है।
मनरेगा योजना क्या है ?
मनरेगा योजना देश के गरीब परिवारों की मदद के लिए कांग्रेस प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन तब से इसे सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ वर्तमान प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया है। यह योजना ग्रामीण निवासियों को रोजगारी का अवसर देता है। जिससे उन्हें काम ढूंढने के लिए गांव से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश के सभी राज्यों में ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जाने वाला यह योजना जनता के लिए बहुत फायदेमंद है। मनरेगा योजना से करोड़ों देशवासी पहले ही लाभ हो चुके हैं।
MGNREGA Yojana दुनिया का एकमात्र योजना है जो नागरिकों को 100 दिनों के रोजगार का आश्वासन देता है। इस योजना का लक्ष्य देश के गरीब और बेरोजगार परिवारों के लिए आजीविका का साधन उपलब्ध कराना है। परिणामस्वरूप, उनकी पलायन करने की क्षमता बहुत सीमित हो सकती है। मनरेगा जॉब कार्ड धारक को 100 दिनों का रोजगार सुरक्षित करने की क्षमता देता है। इस योजना के तहत रोजगार पाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद एक मनरेगा रोजगार कार्ड प्रदान किया जाता है।
MGNREGA Yojana का उद्देश्य
मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार को १०० दिन की रोजगारी देना है। जिसमे मनरेगा योजना ग्राम पंचायत के के तहत आने वाले ग्रामीण निवासियों को परिवार को काम के लिए गांव से दूर जाना न पड़े। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार प्रदान कर अन्य शहरों में होने वाले पलायन को रोकना है। मनरेगा योजना आजीविका को मजबूत और गरीब परिवार की आय में वृद्धि करने के लिए आरंभ की गई है।यह योजना के उद्देश्य गरीबो को आर्थिक मजबूत करना है।
मनरेगा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
-
- मनरेगा के तहत एक व्यक्ति को 1 वर्ष में केवल 100 दिन का ही काम दिया जाता है।
-
- नरेगा जॉब कार्ड धारकों को उसके राज्य के अनुसार प्रतिदिन के कार्य का वेतन जाता है।
-
- यह योजना में कामदार को दूसरे शहर जाना न पड़े इसलिए कामदार को गांव के नजदीक ही काम दिया जाता है।
-
- इस योजना में कामदार को 15 दिन या अधिक में रोजगार न मिले, तो जॉब कार्ड धारकों बेरोजगारी भत्ता तब प्रदान किया जाता है।
-
- मनरेगा के तहत कोई व्यक्ति काम करते हुए घायल हो जाता है, तो उसकी इलाज का सारा खर्च सरकार द्वारा दिया जाता है।
-
- इस योजना में कोई भी जाती या धर्म का भेदभाव नहीं होता, सभी को सामान लाभ दिया है।
-
- मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को प्रतिदिन कुल 9 घंटे काम करने का आदेश दिया गया है।
- यह योजना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक तिहाई आरक्षण की अनुमति देती है।
MGNREGA Yojana के अंतर्गत कार्य
- लघु सिंचाई
- जल संरक्षण
- भूमि विकास
- बाढ़ नियंत्रण
- गौशाला निर्माण कार्य
- बागवानी
- विभिन्न तरह के आवास निर्माण
- ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण
मनरेगा जॉब कार्ड क्या है?
रोजगार प्राप्त करने का मुख्य दस्तावेज मनरेगा जॉब कार्ड है। मनरेगा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। यह एक कामकाजी व्यक्ति का प्रतीक है। मनरेगा कार्यक्रम के तहत, मनरेगा जॉब कार्ड पड़ोस की ग्राम पंचायत में पंजीकृत होते हैं। इस रोजगार कार्ड पर पंजीकृत व्यक्ति का नाम, नरेगा पंजीकरण संख्या, घर में उम्मीदवारों के बारे में जानकारी आदि प्रदान की जाती है।
नरेगा जॉब कार्ड का उपयोग कर्मचारी अधिकारों के कानूनी दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है। नरेगा जॉब कार्ड ग्रामीण घरों के निवासियों को नजदीकी ग्राम पंचायत में नौकरियों के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाता है और यह गारंटी देता है कि श्रमिकों को लाभ लेने से रोकने के लिए भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। बैंक खाता बनाने के लिए, नरेगा जॉब कार्ड का उपयोग बैंक और डाकघर में केवाईसी पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है।
NREGA Job Card के लिए आवेदन कैसे करें?
-
- सबसे पहले आपको मनरेगा की https://nrega.nic.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
-
- होम पेज पर आपको Gram Panchayat के सेक्शन में Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
- उसके बाद, आपको अपने राज्य का चुनाव कर उस पर क्लिक करना होगा।
-
- इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
-
- इसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
- अब जॉब कार्ड के लिए Registration फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करे।
-
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।